8/12/12

पुलिस की लेटलतीफी से भाग निकले डकैत


जयपुर। श्याम नगर थाना पुलिस सतर्क होती तो डकैत दबोचे जा सकते थे। डॉलर देनेआए कर्मचारियों के साथ मारपीट और चीख-पुकार सुनकर मकान मालिक पूर्व

विधायक स्व. यशवंत सिंह रामू की पत्नी ने तुरंत थाने में फोनकिया। उन्होंने बताया कि आज ही किराए से रहने आए लोग मारपीट कर रहे हैं। काफी देरतक पुलिस नहीं पहुंची तो उन्होंने पुलिस कमिश्नर बीएल सोनी को फोन किया।
इसके बाद पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक डकैत रफूचक्कर हो चुके थे। पुलिस ने मौके पर मिले शीतलपेय व बिस्किट में नशीला पदार्थ की आशंका पर एफएसएल जांच के लिए जब्त किया। डॉग स्क्वॉड व एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने घर सेतीन लोगों को जाते देखा, जबकि पीडित ने सात डकैतों कीजानकारी दी थी। इसकी भी जांचचल रही है। लुटेरे दस्तावेज वाला बैग रास्ते में फेंक गए, राहगीर की सूचना पर पुलिस ने जब्त कर लिया।
डकैतों ने अखबार में विज्ञापन देख वैशाली नगर निवासी चेतराम सैनी से संपर्क किया। दोनों ने खुद को आगरा निवासी सुशील व कैलाश बताया। साथ ही बताया कि अजमेर रोड पर उनका मकान बन रहा है। तब तक परिवार सहित रहने के लिए किराए से मकान चाहिए। चेतराम ने गुरूवार दोपहर को उक्त मकान दिखाया। शुक्रवार सुबह 9 बजे दोनों डकैत मकान पर पहुंचे। उन्होंने एक माह के 14 हजार रूपए एडंवास दिया औरशाम को पहचान प्रमाण पत्र व सिक्योरिटी के 14 हजार रूपए देने को कहा था। एडि. सीपी गिर्राज मीणा ने बताया कि मकान मालिक महिला की सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। अपराधियों की गैंग उत्तर प्रदेश की हो सकती है।स्थानीय लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

2 comments:

Shanti Garg said...

Pulis apna kaam puri imandari se nahi karti..

Sanju said...

Very nice post.....
Aabhar!
Mere blog pr padhare.

***HAPPY INDEPENDENCE DAY***